तस्वीरें- रणबीर दीपिका के 'बलम पिचकारी' मचायी धूम
मुंबई। पहली बार यह खबर काफी चौंकाने वाली थी कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे लेकिन तब तक फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका था। पिछले दिनों यह काफी चर्चा रही थी कि दीपिका और रणबीर अलग हो गये हैं और एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' सांग काफी धूम मचा रहा है जिसे श्यामली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया है। इस गाने में दीपिका और रणबीर भांग के नशें में मस्ती में डूबे हुए हैं। फिल्म में दीपिका ने नैना नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। वहीं रणबीर ने एक मस्तमौला लड़के की भूमिका निभाई है।
'बलम पिचकारी' और 'बदतमीज दिल' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications