तस्वीरें: नशा के बोल्ड सींस से खुश पूनम पांडे
बोल्ड दृश्य शूट करने में काफी मजा आया, यह कहना है किंगफिशर बिकनी गर्ल पूनम पांडे का जो कि इन दिनों अपनी फिल्म नशा की शूटिंग कर रही है। अपनी फिल्म को लेकर उत्साहित पूनम ने कहा कि वो इन दिनों महाबलेश्वर में हैं जहां के ठंडे मौसम में वो गर्मा-गर्म दृश्यों को शूट कर रही है इसलिए उन्हें काफी मजा आ रहा है। पूनम ने यह बातें ट्विटर पर लिखी हैं।
पूनम नशा को नशीला बनाने के लिए हर तिकड़म अपना रही है। फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना की तारीफ करते हुए पूनम ने लिखा है ही इज जीनियस। अमित जानते हैं कि फिल्म के हॉट सींस कैसे शूट होते हैं इसलिेए वो बिल्कुल भी असहज नहीं होती है शूटिंग करने में। पूनम को एहसास ही नही हो रहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है। पूनम पांडे ने कहा कि फिल्म का फर्स्ट लुक लोगों को काफी पसंद आया है इसलिए वो उम्मीद करती हैं कि फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आयेगी।
मालूम हो कि फिल्म नशा एक एडल्ट फिल्म है जिसके निर्देशक जिस्म 2 वाले अमित सक्सेना हैं। फिल्म के निर्माता सुरेंद्र सुनेजा और आदित्य भाटिया हैं। फिल्म को लेकर पूनम ने ट्विटर पर ऐसा माहौल बना दिया है जिसके कारण लोगों को इस फिल्म के प्रति उत्सुकता काफी बढ़ गयी है। फिल्म के पहले दृश्य को पूनम ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। पहला ही सीन बेडरूम सीन था जिसे सैकड़ो लोगों ने देखा और प्रमोट किया। देखते हैं नशा का नशा कितने लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उम्मीद है कि फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
आईये आपको तस्वीरों में दिखाते हैं नशा फिल्म की शूटिंग के दौरान पूनम पांडे


Click it and Unblock the Notifications











