विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक की तस्वीरें
विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक में देश भर की सुंदरियां रैम्प पर उतरी हैं। समर कलेक्शन में बिकनी शो तो वेडिंग कलेक्शन में एक से एक बेहतरीन डिजाइनर परिधान देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में हो रहे फैशन जगत के इस बड़े आयोजन में देश के जाने-माने डिजाइनर आये हुए हैं।
प्रगति मैदान में चल रहे इस आयोजन में देश की कई छोटी-बड़ी मॉडल्स इसमें भाग ले रही हैं। खास बात यह है कि कई अभिनेत्रियां भी दिल्ली पहुंची हैं। जिनमें मुग्धा गोडसे, प्रीति जिंटा, ईशा गुप्ता, जैक्लीन फरनांडीज, गोहर खान, आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
फैशन वीक के पहले दिन मिक्स्ड कलेक्शन का प्रदर्शन किया गया। इसमें हर प्रकार के कैजुअल कलेक्शन देखने को मिले। वहीं दूसरे दिन विंटर कलेक्शन के नाम रहा, जिनमें एक से एक बेहतरीन जाड़े के परिधान देखे गये। इसके बाद वेडिंग कलेक्शन में डिजाइनर सूट और साडि़यों का जलवा रहा। इस मौके पर डिजाइनर तरुण तलिलियानी और किरन उत्तम घोष के परिधान सबसे ज्यादा पसंद किये गये।


Click it and Unblock the Notifications