परिवार ने की सुशांत सिंह राजपूत की गंगा में अस्थियां विसर्जित, गांव में होगा श्राद्धकर्म- PICS
Pics of Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput ashes immersed photos, Sushant Singh Rajput family, Sushant Singh Rajput asthi visarjan PHOTOS, सुशांत सिंह राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत अस्थि विसर्जन,
बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार को पटना में विसर्जित की गईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख प्रशंसक फिर भावुक हो उठे हैं। इन तस्वीरों में पिता के के सिंह अस्थि वसर्जित करते नजर आ रहे हैं। पटना के गंगा घाट पर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां लेकर परिवार पहुंचा, साथ ही पंडित ने रीति रिवाज अनुसार इस दुखद प्रक्रिया को पूरा करवाया।
Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत की अस्थि वसर्जन के दौरान उनके पिता, बहने व एक-दो रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। मुंबई में अंतिम संस्कार के बाद परिवार मुंबई लौटा और यही आगे की रस्मे की गई। सुशांत की मां की अस्थियां भी पटना में गंगा में प्रवाहित की गई थी।
सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें देखने को मिली। जहां परिवार ने एक नाव पर गंगा के बीच सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को प्रवाहित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की अस्थियां दीघा गंगा घाट पर प्रवाहित की गईं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











