तस्वीरों में देखें- शाहरूख काजोल की सफल फिल्में
बैंगलोर। वैसे तो बॉलीवुड में चाहे एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी हो या फिर आफ स्क्रीन जोड़ी जो कि फिल्म को सफल बनाने में खास भूमिका अदा करती हैं। लेकिन जब ऑन स्क्रीन जोडि़यों की बात की जाती है तो लोग शाहरूख काजोल की जोड़ी को जरूर याद करते हैं। इस जोड़ी ने सिनेमा स्क्रीन पर सफलता और मोहब्बत की एक नई इबारत लिखी है। इस जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है।
दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे से माई नेम इज खान तक इस जोड़ी ने सफलता के नये आयाम बनाये हैं। इस जोड़ी के अलावा अमिताभ-रेखा, शाहरूख-रानी, राजकपूर-नर्गिश की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन शाहरूख और काजोल की तरह और कोई भी जोड़ी सफलता का जादू ज्यादा नहीं बिखेर सकी।
शाहरूख खान और काजोल ने निर्माता-निर्देशक करन जौहर द्वारा निर्देशित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन सभी फिल्मों ने बेहतर व्यवसाय किया है। आज के समय में जब दर्शक अलग-अलग मुद्दों पर बनी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं तो भी इस जोड़ी को एक सदाबहार जोड़ी के तौर पर जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications