तस्वीरों में: फिल्मों में बस कुछ समय के लिए हैं अनुष्का
फिल्म जब तक है जान रिलीज हो चुकी है। फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है जहां फिल्म के प्रमोशन के दौरान हर कोई केवल यह कह रहा था कि फिल्म शाहरूख-कैटरीना की है वहीं अब फिल्म देखने के बाद लोग कह रहे हैं फिल्म शाहरूख और अनुष्का की है। साल 2008 में यशराज की खोज अनुष्का शर्मा ने किंग खान के ही साथ रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से लेकर आज तक वो लोगों के दिलों में घर कर गयी है जिसका नतीजा है कि लोग उनकी फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
हालांकि उनके चर्चे फिल्मों को लेकर कम रणबीर सिंह के अफेयर के चलते ज्यादा होते हैं लेकिन फिर भी अनुष्का आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। अपने मात्र 4 साल के फिल्मी सफर में अनुष्का ने कम लेकिन अच्छी फिल्में की है जिसमें बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात,लेडीज वर्सेज रिंकी बहल, पटियाला हाउस और जब तक है जान शामिल है।
फिल्मों से ज्यादा विज्ञापन जगत में धूम मचाने वाली अनुष्का हमेशा अदाकारा के रूप में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहती हैं। अनुष्का का कहना है कि वो फिल्मों में कुछ ही समय के लिेए हैं उसके बाद उनकी और भी प्लानिंग है लेकिन वो प्लान क्या है इस बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया है। बस उन्होंने कहा कि वो भी एक आम लड़की की तरह शादी करके घर बसाना चाहती है और बाकी की जिंदगी अपने बच्चों के साथ गुजराना चाहती हैं।
आईये तस्वीरों के जरिये आपको दिखाते हैं नटखट अनुष्का का अब तक का सफर...


Click it and Unblock the Notifications