तस्वीरों में: ऐश-अभि ने आराध्या के लिए मनाया बालदिवस
आज आराध्या बच्चन एक साल की हो गयी हैं। आज पूरा बच्चन परिवार अपनी लाडली की बर्थ डे पार्टी को मनाने मे जुटा है। भले ही आराध्या का जन्मदिन आज है लेकिन इसको मनाने का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। जहां दादू ने अपनी पोती को उसके जन्मदिन पर BMW कार गिफ्ट की है वहीं दूसरी ओर कल यानी बाल दिवस पर पापा अभिषेक और मम्मी ऐश ने अपनी बेटी के नाम पर अनाथ बच्चों को खाना खिलाया और कपड़े बांटे।
मैजिक बस इंवेट नाम के एनजीओ की टीशर्ट पहने ऐश-अभि इस मौके पर काफी कैजुअल नजर आ रहे थे। दोनों ने बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। ऐश ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला तो अभि ने बच्चों के साथ डांस किया। दोनों ही बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।
इस मौके पर ही ऐश ने कहा था कि वो आराध्या का जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ मनायेंगी। जिसमें बच्चन फैमिली के अलावा ऐश के मम्मी-पापा और श्वेता बच्चन का पूरा परिवार शामिल होगा। ऐश ने पहले ही कह रखा है आराध्या को अपनों का स्नेह और आशीर्वाद मिले इसलिए हम प्राईवेट पार्टी करेंगे।
आईये तस्वीरों में आपको दिखाते हैं कि किस तरह से अभि-ऐश ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया


Click it and Unblock the Notifications