PICS: कैटरीना नहीं, मिलिए बॉलीवुड की न्यू बॉर्बी गर्ल से!
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बार्बी गर्ल जरूर हैं, लेकिन क्यूट आलिया भट्ट की इस तस्वीर को देखकर आप भी कह उठेंगे कि आलिया बिल्कुल बॉर्बी डॉल लग रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में आलिया काफी क्यूट और आकर्षक दिख रही हैं। लिहाजा, आधिकारिक तौर पर नव सही, लेकिन उनके फैंस उन्हें जरूर बॉर्बी गर्ल का तमगा दे दें। यह तस्वीर है फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल एवार्डस की।
नोट- फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल एवार्डस की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल एवार्डस 2015 कल, यानि की 26 फरवरी को मुंबई में किया गया था। जहां बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलिब्रिटी मौजूद रहे। सभी काफी खूबसूरत और रंगों से भरपूर लग रहे थे। लेकिन शाम चुराने की बात आई तो सोनम कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर के सबको पीछे छोड़ दिया।
इस एवार्ड फंक्शन में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को ग्लैमरस फिल्म ऑफ दि ईयर एवार्ड दिया गया। वहीं, आलिया भट्ट को फैशन का उभरता चेहरा (फीमेल) और सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैशन को उभरता चेहरा (मेल) एवार्ड से नवाजा गया। जबकि सोनम कपूर को ट्रेंडसेटर ऑफ दि ईयर का एवार्ड मिला।


Click it and Unblock the Notifications


