VIDEO: खूबसूरत हैं कैटरीना, एक blind फोटोग्राफर की नजर से भी देंखे
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की खूबसूरती के तो करोड़ो कायल हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि उस खूबसूरती को देखने के लिए आंखों की जरूरत हो। इस बात को असल जीवन में फोटोग्राफर भावेश पटेल ने साबित किया है। भावेश बचपन से ही देख नहीं सकते लेकिन आज उन्होंने कैटरीना कैफ को अपने अपने कैमरे में कैद कर उनकी खूबसूरती दुनिया के सामने रखी है।
नोट- भावेश पटेल द्वारा ली गई कैटरीना की फोटोशूट की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए गए तस्वीर पर क्लिक करें।
भावेश ने हाल में कैटरीना कैफ के साथ लक्स के लिए एक फोटो शूट किया है। कमाल की बात यह है कि इस फोटो शूट का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें कैटरीना की तमाम खूबसूरत तस्वीरें कैद है। इस फोटोशूट पर बात करते हुए वीडियो में भावेश बताते हैं, 'जब लक्स ने मुझे पहली बार फोटोशूट के लिए अप्रोच किया तो मुझे बहुत आश्चर्य हुआ था। मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान था।'
इतना ही नहीं, भावेश की उम्मीद है कि लोगों को उनकी फोटोग्राफी काफी उम्दा लगेगी और उसे काफी पसंद किया जाएगा। फोटोशूट के बाद भावेश ने कहा कि 'मुझे पूरा यकीन है लोग कैटरीना की तस्वीर देखकर यह भरोसा नहीं कर पाएंगे कि ये फोटो मैंने खींचे हैं। हमारे डायरेक्टर ने खुद मुझे बोला था कि ये फोटो देखकर लगता है कि इन्हें देखने में सक्षम किसी फोटोग्राफर ने खींचा है। यह सब मेरे लिए काफी मायने रखता है।'
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications
