ख़तम, टाटा, बाय बाय: कैटरीना कैफ का हैलोवीन लुक देखकर विकी कौशल का रिएक्शन, देखिए तस्वीरें

कैटरीना कैफ आजकल अपनी फिल्म फोन भूत को प्रमोट कर रही हैं। इस बीच कैटरीना कैफ ने हैलोवीन 2022 के लिए शानदार लुक किया। हैलोवीन 2022 के लिए कैटरीना कैफ ने हाले क्विन का अवतार लिया। उनका ये अवतार देखकर जितने हैरान फैन्स थे, उतने ही हैरान उनके साथी भी थे। हाले क्विन मशहूर डीसी कॉमिक्स का एक किरदार हैं।
कैटरीना कैफ अपनी तस्वीरों के साथ लिखा - #Halloweeeeen। उनकी इन तस्वीरों पर जहां उनके दोस्तों ने रिएक्ट किया वहीं सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा, पति विकी कौशल के रिएक्शन ने। विकी कौशल ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया - ख़तम, टाटा, बाय बाय।
वहीं, कैटरीना कैफ के देवर, सनी कौशल की बेहद खास दोस्त शरवरी वाघ ने इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा - मैं इस लुक में डूब चुकी हूं। अनुष्का शर्मा ने भी कैटरीना कैफ इस हैलोवीन लुक को विजेता बताते हुए एलान किया कि इस बार का हैलोवीन लुक, कैटरीना कैफ जीत चुकी हैं। कैटरीना कैफ के इस लुक को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोगों ने पसंद किया है।
काफी ट्रोल हो रही हैं कैटरीना कैफ
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ को हाल ही में उनके लुक्स के लिए काफी ज़्यादा टार्गेट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ ने अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। और उनके चेहरे पर ये बदलाव साफ नज़र आ रहा है।
इस वीकेंड वो सलमान खान के शो बिग बॉस 16 पर मेहमान बनकर पहुंची जहां कैटरीना कैफ और उनका ये बदला हुआ लुक काफी चर्चा में रहा। इस एपिसोड की तस्वीरें भी काफी तेज़ी से वायरल हुईं। फोन भूत में कैटरीना कैफ एक भूत की भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर नज़ऱ आएंगे।
आने वाली फिल्में
फोन भूत के बाद कैटरीना कैफ की अगली फिल्म है श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोज़िट दिखाई देंगे तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति जो इस फिल्म के साथ अपना हिंदी फिल्म डेब्यू भी करेंगे। मेरी क्रिसमस के बाद कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाईगर 3 की बारी होगी। सलमान खान के साथ इस बार कैटरीना कैफ इस फिल्म में एक्शन करती भी नज़र आएंगी।
लेकिन इन सभी फिल्मों से ज़्यादा, फैन्स को कैटरीना कैफ की उस फिल्म का इंतज़ार है जो अभी शुरू नहीं हुई है। इस फिल्म को पिछले साल अनाउंस किया गया था। जी ले ज़रा नाम की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल चाहता है जैसी फिल्मों का Female रूप होगा। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













