तस्वीरें- करीना ने सैफ के साथ देखी गो गोवा गॉन
मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। जिसमें उनकी पत्नी करीना कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों ने शो देखा। स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर करिश्मा कपूर, बबिता कपूर, कुणाल खेमू, सोहा अली खान मौजूद थी।
इसके अलावा टीवी एक्टर रोहित राय, मान्सी राय, सोफी चौधरी और कोंकणा सेन शर्मा भी थे। यह भारत की पहली जांबी आधारित फिल्म है। जिसमें लोगों को नशा न करने का संदेश दिया गया है। फिल्म में कहा गया है कि अगर आप नशा करते हैं तो आप जांबी बन जायेंगे।
फिल्म का निर्देशन कृष्णा डी के और राज निधिमोरू ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे तीन दिन में एक मिलियन लोगों ने देखा है। फिल्म में सैफ अली खान ने एक रूस के माफिया का किरदार निभाया है जो कि खुद को जांबी हन्टर कहता है।
फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर करीना विदआउट मेकअप अवतार में दिखीं तो सैफ ने ग्रे रंग का कुर्ता पहना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications