..................... Kajol rings in her birthday with family, rubbishes rumours of Shahrukh Khan film | काजोल ने परिवार के साथ शुरू किया जन्मदिन, शाहरूख के साथ फिल्म पर की बात - Hindi Filmibeat

Pics: काजोल का जन्मदिन कुछ यूं शुरू हुआ, पहली बार की शाहरूख खान - राजकुमार हिरानी की फिल्म पर बात

काजोल, 5 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं और उन्होंने अपने जन्मदिन का स्वागत किया मां तनूजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ। तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया। वहीं काजोल ने अपनी मम्मी और बहन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने जन्मदिन की शुरूआत की। देर रात वो बेटी नीसा के साथ सैलून में भी दिखाई दीं।

एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि इस साल वो पार्टी नहीं कर रही हैं और इसलिए एक हफ्ता कोई काम नहीं करेंगी। पूरा हफ्ता वो दोस्तों से बारी बारी मिलेंगी क्योंकि कोरोना के चलते एक साथ पार्टी करना बहुत ही मुश्किल है।

pics-kajol-rings-in-her-birthday-with-family-rubbishes-rumours-of-shahrukh-khan-rajkumar-hirani-film

मौके पर एक वेबासाईट से बात करते हुए काजोल ने उस फिल्म की बात की जिसके बारे में सबसे ज़्यादा बात की जा रही है। शाहरूख खान के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म। काजोल ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि मेरे पास अभी तक ऐसा कोई ऑफर नहीं आया है।

काजोल आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर फिल्म त्रिभंग में दिखाई दी थीं। रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल तन्वी आज़मी की बेटी और मिथिला पाल्कर की मां के किरदार में दिखाई दी थीं और फैन्स को उनका किरदार काफी पसंद आया था। इसके बाद से काजोल और शाहरूख खान की जोड़ी के कमबैक की खबरें लगातार आ रही थीं जिन्हें काजोल ने अफवाह बता दिया है। हालांकि काजोल ने माना कि वो फिल्मों की स्क्रिप्ट ज़रूर पढ़ रही हैं।

काजोल अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और फैन्स उन्हें इस बात की बधाई दे रहे हैं। जानिए उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प सी बातें जो खुद उनके दोस्तों ने अलग अलग इंटरव्यू में उनके बारे में बताई हैं।

बेहद प्यारी बहू

बेहद प्यारी बहू

अजय देवगन एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि काजोल एक पत्नी और मां से भी ज़्यादा प्यारी बहू हैं। इस इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि काजोल ने उनके परिवार के साथ इतने अच्छे से सामंजस्य बिठाया कि वो बेटे से ज़्यादा अपनी बहू से प्यार करते हैं। अगर अजय देवगन की मां को कभी किसी चीज़ की ज़रूरत होती है तो वो अजय देवगन से ज़्यादा काजोल पर निर्भर होती हैं और उन्हीं के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं।

बच्चों की कूल मम्मी

बच्चों की कूल मम्मी

काजोल बच्चों की कूल मम्मी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खुद बताया कि वो नीसा की दोस्त बनकर रहना चाहती हैं और इसलिए अब millenial mom बन चुकी हैं। वहीं अजय देवगन वो पिता हैं जो हर बात पर टेंशन लेते रहते हैं। हालांकि, काजोल बहुत कोशिश करती हैं कि नीसा के फोन का पासवर्ड उनके पास हो लेकिन नीसा अपने फोन का पासवर्ड बदलती रहती हैं। इसलिए काजोल चाहकर भी अपने बच्चों पर नज़र नहीं रख सकतीं।

गिरती पड़ती काजोल

गिरती पड़ती काजोल

काजोल के सभी दोस्त अपने अलग अलग चैट शो में ये ज़रूर बता चुके हैं कि काजोल अक्सर गिरती पड़ती रहती हैं। कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान, काजोल एक सीन में साईकिल चलाते वक्त ऐसा गिरीं कि होश में आने के बाद उन्हें कुछ याद ही नहीं रहा। शाहरूख खान ने मज़ाक में करण जौहर को आईडिया दिया कि इसे बता दो कि ये बैकग्राउंड डांसर है। हालांकि, काजोल को उस दौरान एक ही इंसान याद थे और वो थे अजय देवगन।

जैसी हैं बिंदास हैं

जैसी हैं बिंदास हैं

काजोल का मानना है कि वो जैसी हैं, बिंदास हैं। उनके दोस्तों का भी यही मानना है। काजोल अपने दिल से चीज़ें करती हैं और कहती हैं। यही कारण है कि उनके बारे में लोगों को काफी गलत लगता है लेकिन काजोल को इन चीज़ों से फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें जो चीज़ समझ नहीं आती वो करती ही नहीं हैं। एक बार तो फिल्म करण - अर्जुन के सेट पर उनकी राकेश रोशन से बहस हो गई क्योंकि काजोल को अपना कॉस्ट्यूम नहीं पसंद था और वो उसे पहनकर सीन नहीं करना चाहती थीं। पर राकेश रोशन को लग रहा था कि काजोल पर वो ड्रेस अच्छा लगेगा। काफी समझाने के बाद भी राकेश रोशन, काजोल को मना नहीं पाए।

मम्मियों की फेवरिट काजोल

मम्मियों की फेवरिट काजोल

काजोल, मम्मियों की फेवरिट हैं। उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर की मानें तो अगर किसी कमरे में केवल आंटियां हैं और काजोल को वहां छोड़ दिया जाए तो वो ना सिर्फ सबकी फेवरिट बन जाएंगी बल्कि खुद भी पूरा इंजॉय करेंगी। ऐसी पार्टी में वो सबसे ज़्यादा देर तक रह सकती हैं जहां केवल बड़ी उम्र के लोग हैं।

बच्चों की फेवरिट काजोल

बच्चों की फेवरिट काजोल

हालांकि, अजय देवगन का मानना है कि काजोल केवल मम्मियों और आंटियों की ही नहीं, बल्कि बच्चों की भी फेवरिट हैं। अगर उनको ढेर सारे बच्चों के साथ एक कमरे में छोड़ दिया जाए तो ना ही बच्चे काजोल से बोर होंगे और ना ही काजोल बच्चों से बोर होंगी। काजोल की बहन, रानी मुखर्जी का भी ये मानना है कि काजोल एक परफेक्ट मां हैं। और बच्चों की परफेक्ट साथी भी।

शाहरूख की फेवरिट काजोल

शाहरूख की फेवरिट काजोल

शाहरूख खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि काजोल की सबसे प्यारी बात है उनकी सच्चाई और ये बात खुद काजोल भी नहीं जानती हैं। यही कारण है कि काजोल जब भी स्क्रीन पर आती हैं, स्क्रीन अपने आप रोशन हो जाती हैं। उनकी आंखों की सच्चाई, उनके अभिनय में उतर जाती है और इसलिए काजोल से बेहतर अभिनेत्री, इस इंडस्ट्री को कभी नहीं मिल सकती।

करण जौहर की फेवरिट काजोल

करण जौहर की फेवरिट काजोल

करण जौहर भी मानते हैं कि काजोल से बेहतर अभिनेत्री इस इंडस्ट्री ने नहीं देखी है क्योंकि काजोल अभिनय दिल से करती हैं। अगर उन्हें फिल्म पसंद है तो वो करेंगी वरना भले ही उनका बेस्ट फ्रेंड भी वो फिल्म ऑफर कर रहा हो, काजोल उसे नहीं करेंगी।

हैप्पी बर्थ डे काजोल

हैप्पी बर्थ डे काजोल

काजोल अपने दोस्तों की ही नहीं, फैन्स की भी फेवरिट हैं। जहां एक तरफ, शाहरूख खान के साथ काजोल को देखना फैन्स के लिए दुनिया में सबसे खास अनुभव होता है वहीं काजोल का अभिनय और उनका बिंदास अवतार फैन्स के दिल में उतर जाता है। यही कारण है कि काजोल सबकी फेवरिट हैं। फिल्मीबीट की ओर से जन्मदिन की बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X