Pics: रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी पर जान्हवी कपूर - शनाया कपूर के हॉट लुक पर टिक गईं नज़रें

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने पार्टनर करण बूलानी से 14 अगस्त को शादी कर ली है और सोमवार को परिवार और दोस्तों के लिए एक बेहद सादा सा रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन पार्टी में जहां अनिल कपूर और अर्जुन कपूर सजे धजे नज़र आए तो वहीं संजय कपूर कूल अवतार में नज़र आए। खुशी कपूर, महीप कपूर और अंशुला कपूर ने भी कूल अवतार चुना।

Recommended Video

Jhanvi Kapoor दीदी Rhea Kapoor की पार्टी से निकली इस अंदाज़ में; Watch video | FilmiBeat

वहीं जान्हवी कपूर और शनाया कपूर इस रिसेप्शन पर देर से पहुंचीं लेकिन दोनों के हॉट अवतार को देख हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। जान्हवी कपूर ने जहां सफेद रंग चुना वहीं शनाया ने काला रंग।

pics-janhvi-kapoor-and-shanaya-kapoor-turn-hot-chics-at-sister-rhea-kapoor-s-reception-party

जान्हवी कपूर इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं और शाम से चल रही पार्टी में जब उन्हें नहीं देखा गया तो माना जा रहा था कि वो रिसेप्शन का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगी। वहीं शनाया कपूर शादी में बेहद खूबसूरत अवतार में दिखीं थीं। जब उन्हें पापा संजय कपूर और मम्मी महीप कपूर के साथ रिसेप्शन पार्टी पर नहीं देखा गया तो सबको लगा कि शायद शनाया भी इस रिसेप्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।

बेहद शानदार लगीं जान्हवी

बेहद शानदार लगीं जान्हवी

जान्हवी कपूर, अनिल कपूर के घर के बाहर कैमरों में कैद हो गईं। ये रिसेप्शन पार्टी केवल घरवालों और कुछ खास दोस्तों के लिए रखी गई है।

हॉट और कूल अवतार

हॉट और कूल अवतार

जान्हवी कपूर का लुक एकदम परफेक्ट है। जैसे हॉट और कूल का एकदम सही मिश्रण। उनकी तस्वीर देख फैन्स उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

कैमरों के लिए किया पोज़

कैमरों के लिए किया पोज़

जान्हवी कपूर ने रिसेप्शन की पार्टी में जाने से पहले, कैमरों के लिए काफी तस्वीरें दीं और आराम से पोज़ करती दिखाई दीं।

जान्हवी के साथ पहुंची शनाया

जान्हवी के साथ पहुंची शनाया

वहीं शनाया कपूर भी अपने परिवार के साथ ना पहुंचकर जान्हवी के साथ ही पार्टी में पहुंची। और उनके लुक को देखकर भी लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।

डेब्यू की तैयारी

डेब्यू की तैयारी

शनाया कपूर इस समय अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। शनाया, अपनी सभी बहनों के काफी करीब हैं। लेकिन खुशी और जान्हवी की हम उम्र होने के कारण उनकी दोस्ती खुशी जान्हवी ज़्यादा है।

शादी पर दूर थीं जान्हवी

शादी पर दूर थीं जान्हवी

जान्हवी कपूर रिया कपूर की शादी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। वो दिल्ली में किसी बड़े संगीत फंक्शन पर रणवीर सिंह के साथ परफॉर्म करने पहुंची थीं।

तस्वीरों ने जीता दिल

तस्वीरों ने जीता दिल

फंक्शन से जान्हवी ने जब इन अदाओं में अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो सबको लगा कि ये रिया कपूर की शादी की तैयारी है। लेकिन जान्हवी रिया की शादी नहीं अटेंड कर पाईं।

शनाया कपूर का लुक

शनाया कपूर का लुक

शादी में भी शनाया कपूर अपने नारंगी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ये तस्वीरें शनाया कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।

Kapoor Sisters के नए जीजू

Kapoor Sisters के नए जीजू

ये हैं कपूर परिवार के नए दामाद करण बूलानी। सोनम कपूर की शादी की इस तस्वीर में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर रिया कपूर और करण बूलानी के साथ नज़र आ रही हैं।

खुशी कपूर के दो अवतार

खुशी कपूर के दो अवतार

जहां खुशी कपूर, शादी पर लहंगे में नज़र आईं वहीं रिसेप्शन पार्टी पर खुशी कपूर बेहद कूल अवतार में नज़र आईं।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की पार्टनर मलाईका अरोड़ा भी इस शादी के किसी फंक्शन में नहीं दिखाई दीं। वहीं रिया कपूर की शादी पर सोनम कपूर की तस्वीरें देख फैन्स ने उन्हें प्रेगनेंट करार दे दिया जिसके बाद आज की रिसेप्शन पार्टी पर या तो सोनम कपूर पहुंची नहीं या फिर वो कैमरों को चकमा दे गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X