CUTE Pics: अपने बेटों के साथ छुट्टी मनाते ऋतिक रोशन

[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन हमेशा से एडवेंचर पसंद करते हैं, यह तो उनके सभी फैंस को पता है। लेकिन यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ तस्वीरें जिससे साफ हो जाएगा कि न सिर्फ ऋतिक, बल्कि उनके बेटों रिहान और ह्रिदान को भी एडवेंचर काफी पसंद है।

hrithik roshan

ऋतिक ने फिलहाल अपनी फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग से समय निकालकर अपने दोनों बेटों के साथ मालदीव्स में छुट्टियां एन्जॉय कीं। तस्वीरों में यह हॉलीडे काफी एडवेंचर्रस लग रहा है।

किसी तस्वीर में ऋतिक दोनों बेटों के साथ समुद्र से निकलते दिख रहे हैं तो किसी तस्वीर में तीनों बोट का मजा लेते दिख रहे हैं। ऋतिक ने पांच दिनों की इस ट्रिप में बेटों संग खूब मजा किया। इन तीनों ने स्कूबाडाइविंग और फिशिंग का भी मजा लिया।

बहरहाल, आपको बता दें, ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म मोहनजो दाड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले साल अगस्त तक रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X