मुम्बई के होटल ताज लैंडस एंड में जागरण फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ। इस समारोह में शामिल होेने फिल्म जगत की नामी-गिरामी हस्तियां पहुंची। सुपरस्टार अनिल कपूर, रितिक रोशन, राकेश रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर, कंगना रनावत, विवेक ओबराय, सुष्मिता सेन, दिव्या दत्ता, दिलीप ताहिल, अनुराधा पौडवाल, अब्बास मस्तान, जैकी श्राफ, टाइगर श्राफ, जरीन खान, तिस्का चोपड़ा, रश्मि देसाई, सुभाष घई, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, सोफिया चैधरी, तुषार कपूर, मनीष पाॅल, अदनान सामी, मीका सिंह आदि जागरण फिल्म महोत्सव के रेड कारपेट पर नजर आए।
हिंदी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए जागरण ग्रुप के तरफ जागरण फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। जागरण गु्रप के एक अधिकारी ने बताया कि 16 शहरों में यह महोत्सव आयोजित किया गया। 22 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाला जागरण फिल्म महोत्सव दुनिया भर के लोगों का ध्यान हिन्दी फिल्मों की ओर आकर्षित करेगा। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं कौन-कौन से सेलिब्रिटीज जागरण फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंचे.......
रितिक रोशन
मुम्बई के ताज होटल में रितिक रोशन जागरण फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने आए।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट पर सबकी नजरें ठहर गईं।
कंगना रनावत
तनू वैडस मनु की कंगना रनावत भी अलग अंदाज में दिखाई दीं।
सिद्धार्थ और विद्या बालन
पति सिद्धार्थ के साथ विद्या बालन भी जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान नजर आईं।
चित्रांगदा सिंह
फिल्म स्क्रीन से नदारद चित्रांगदा सिंह जागरण के ईवेंट में नजर आईं।
विवेक ओबराॅय
जागरण फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे विवेक ओबराॅय
सुष्मिता सेन
एक लंबे समय के बाद सुष बेबी कैमरे के सामने नजर आई। वह भी जागरण के इवेंट में पहुंची।
टाइगर श्राफ
नवोदित कलाकार टाइगर श्राफ ने भी इवेंट में दी दस्तक
अनिल कपूर
अपने आगामी शो 24 घंटे के व्यस्त शिडयूल से समय निकालकर अनिल भी कार्यक्रम में आए।
नेहा धूपिया
हाॅट एंड बोल्ड नेहा धूपिया भी जागरण फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications