Latest PICS: अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. क्यूट सी तस्वीर हुई VIRAL
आर बाल्की की फिल्म पैडमैन के सेट से देंखे अक्षय कुमार, सोनम कपूर की तस्वीरें। फिल्म में इनके साथ राधिका आप्टे भी मुख्य किरदारों में हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अपनी अलग कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, फिल्म की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। हाल ही में फिल्म के सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां अक्षय कुमार और सोनम कपूर साथ दिख रहे हैं।
''हां.. अक्षय कुमार के साथ काम किया.. तो मुझे बहुत फायदा मिला है..''
इससे पहले भी जब अक्षय कुमार और राधिका आप्टे महेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.. तो इनकी काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं। राधिका के साथ अक्षय पहली बार.. तो सोनम के साथ दूसरी बार नजर आने वाले हैं।

'पैडमैन' से ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था।


Click it and Unblock the Notifications











