PICS: मूछों वाले रणबीर, दीपिका संग करेंगे 'तमाशा'
इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'तमाशा' अपनी शूटिंग के आखिरी चरण में है। अब आपको बता दें, इस फिल्म में जोड़ी है एक्स कपल रह चुके रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। लिहाजा, इनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन चलिए, फिलहाल, फिल्म से पहले हम यहां आपको रणबीर और दीपिका की झलक दिखा रहे हैं।
नोट: फिल्म 'तमाशा' की ऑन सेट तस्वीरें देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
साजिद नाडियावाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कुछ शूटिंग कॉर्सिका, फ्रांस में भी हो चुकी है। जबकि फिल्म का सेकेंड पार्ट शिमला में फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, इस फिल्म में रणबीर-दीपिका दोनों काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। जहां आपको दिखाई देंगे मूछों वाले रणबीर , वहीं दीपिका का अवतार भी काफी डिफरेंट लग रहा है। आपको बता दें, इससे पहले दोनों ये जवानी है दिवानी और बचना ए हसीनों जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
