PICS: बॉलीवुड मेंं Brett Lee की एंट्री, देखिए उनका इंडियन लुक..Don't Miss

[बॉलीवुड न्यूज] पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली का जादू उनकी फीमेल फैंस पर शाहरूख खान से कम नहीं आंका जा सकता। बहरहालस क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के बाद अब यह क्रिकेटर दिखाई देंगे फिल्म 'अनइंडियन' मेंं। जी हां, एक शुद्ध देसी रोमांस करने ब्रेट ली।

brett lee

ब्रेट ली की आगामी फिल्म 'अनइंडियन' एक रोमांटिक कॉमेडी है। जिसमें ब्रेट ली तनिष्ठा चैटर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। तनिष्ठा को इससे पहले हम फिल्म गुलाब गैंग में देख चुके हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें ब्रेट ली को इंडियन लुक में देखा जा सकता है। यह सिर्फ क्रिकेट फैंस नहीं बल्कि आम बॉलीवुड फैंस के लिए भी किसी हसीन सरप्राइज से कम नहीं।

एक तस्वीर में जहां ब्रेट ली ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों में एक्ट्रेस के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वह जमकर होली के रंगों का मजा लेते दिख रहे हैं। लिहाजा, फिल्म के टाइटल के अनुसार, ब्रेट ली अनइंडियन नहीं, पूरे इंडियन दिख रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन कर रही हैं अनुपन शर्मा, जबकि कहानी लिखी है तुषी साठी ने। कहा जा रहा है इस फिल्म में ब्रेट ली और तनिष्ठा के बीच कुछ हॉट सीन्स भी होंगे। हम्ममम.. ब्रेट ली की तस्वीरों को देखने के बाद उम्मीद है आप इस फिल्म का दिल थामे इंतजार करेंगे।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X