शौकत कैफी का अंतिम संस्कार - शबाना आज़मी को ढांढ़स बंधाने पहुंचे अमिताभ, रेखा, तबू सहित सितारे
शबाना आज़मी का मां शौकत कैफी का शुक्रवार की शाम को मुंबई में निधन हो गया और आज उनके अंतिम संस्कार में लगभग पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, रेखा सहित लगभग सभी बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
शौकत कैफी के निधन के बाद उनके परिवार में बेटी शबाना आज़मी, बेटे बाबा आज़मी और बहू तन्वी आज़मी रह गए। बॉलीवुड ने शौकत कैफी को श्रद्धांजलि देने पहुंचा और इस मौके पर पूरा परिवार भावुक होता दिखा।
गौरतलब है कि शौकत कैफी उमराव जान में अपने खानुम जान के किरदार के लिए काफी फेमस हुईं। शौकत कैफी ना केवल एक अच्छी अदाकारा थीं बल्कि उनकी लिखने की कला भी शानदार थी। बॉलीवुड में उन्होंने हकीकत फिल्म से शुरूआत की थीं। इसके बाद हीर रांझा, वो मैं नहीं और नैना जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।
गरम हवा में जमीला के उनके किरदार को काफी पहचान मिली वहीं बाज़ार की हाज़ान बी ने भी लोगों के दिल में छाप छोड़ी। तो सलाम बॉम्बे भी लोगों को पसंद आई। आखिरी बार वो साथिया में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











