तस्वीरें: बर्थ डे गर्ल सुष्मिता सेन बहुत जल्द बनेगी दुल्हन

आज ब्रह्मांड सुंदर सु्स्मिता सेन का जन्मदिन है। आज वो अपना 37वां ज्नदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर अंकशास्त्री भाविक सांगवी ने एक बहुत बड़ी बात कही है। अंकशास्त्री ने भविष्यवाणी की है कि इस साल के अंत में सुष्मिता सेन को अपना रीयल लाईफ पार्टनर मिल जायेगा। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने ऐलान किया था कि वो अब शादी करने के मूड में हैं और हो सकता है वो बहुत जल्द अपनी शादी की तारीख लोगों को बतायें।

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था, अकंज्योतिष के हिसाब से यह वक्त सुष्मिता सेन के लिए काफी अच्छा है जो उनकी शादी के लिए उप्युक्त वक्त दिखा रहे हैं इसलिए आज से आने वाले एक साल के बीच में सुष्मिता शादी कर सकती है हो सकता है कि सुष्मिता अपने अगले बर्थडे पर अपने पति के साथ हों।

वैसे आपको बता दें कि जहां अंकशास्त्री सुष्मिता सेने को लेकर भविष्यवाणियां कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सुष्मिता सेन अपने परिवार वालों के साथ दुबई में अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि "It's Birthday time beautiful people!!! :))) Thank you soooooo much for your wishes and blessings..In Dubai with family celebrating life."

आईये हम आपको दिखाते हैं सुष्मिता सेन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें जो कि हाल ही में रोहित वर्मा के फैशन शो से ली गयी है। सुष्मिता रोहित के फैशन शो में शो-स्टापर थीं।इसके लिए उन्हे 11 लाख रूपये दिये गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X