PICS: Bigg Boss हुआ खत्म पर....पार्टी अभी बाकी है
कहते हैं ना अंत भला तो सब भला। बिग बॉस का भी अंत हो गया और इसके सारे प्रतिभागियों को फराह खान ने दी एक रूफ टॉप पार्टी। और इस पार्टी की तस्वीरें देखकर आपको भी लगेगा कि सभी ने जमकर इंजॉय किया। जहां फराह अपने टीचर लुक वाले चश्मों से दूर ही नहीं हो पा रही थीं वहीं उपमा यानि उपेन और करिश्मा भी एक दूसरे के साथ चिपके रहे।
पार्टी में गौतम गुलाटी अपने भाई मोहित के साथ नज़र आए। वहीं P3G की मस्ती भी पूरे शबाब पर रही। सभी लोग अपने गिले शिकवे भूल कर केवल पार्टी के मूड में दिख रहे थे।
गौरतलब है कि बिग बॉस 8 करीब 140 दिनों बाद खत्म हो गया और इसके विजेता बने गौतम गुलाटी। इस शो की होस्ट फराह खान ने बिग बॉस 8 के प्रतिभागियों को अपने घर की छत पर पार्टी दी। फराह ने इस पार्टी मौज मस्ती के कुछ पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications