तस्वीरें- इंग्लैंड के रॉयल एस्कॉट हार्स रेस में ऐश्वर्या
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों इंग्लैंड के रॉयल एस्कॉट हार्स रेस में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। यहां पर उन्होने अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित किया है। बेटी आराध्या के जन्म के बाद उनका वेट काफी बढ़ गया था लेकिन इस दौरान वह एकदम स्लिम नजर आ रही थी।
वह स्विस वॉच ब्रांड 'लांगीनेस' की काफी पिछले कई वर्षों से ब्रांड एंबेसडर हैं। पिछले सप्ताह ही उन्होने मलेशिया में लांगीनेस वॉच बुटीक भी लांच किया था। इस दौरान उन्होने परंपरागत दिखने के लिए लहंगा पहना हुआ था।
कांस फिल्म फेस्टिवल के बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और ज्यादातर अन्तर्राष्ट्रीय समारोहों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी वापसी का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
देखें तस्वीरें- इंग्लैंड के रॉयल एस्कॉट हार्स रेस में ऐश्वर्या


Click it and Unblock the Notifications











