लंदन में एक समारोह के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या
बैंगलोर। फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों लंदन में कुछ वक्त बिता रहे हैं। जहां वह 1 जून को एक समारोह 'काइम फार चेंज' में शामिल हुए। इस दौरान ऐश्वर्या ने ब्लैक जैकेट और अभिषेक ने ब्लैक सूट पहन रखा था। पिछले दिनों अपने बढ़े हुए वेट के कारण चर्चा में रही ऐश्वर्या समारोह में फिट और खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
'काइम फार चेंज' एक संस्था का कार्यक्रम है जो कि दुनिया भर में महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य की जागरूकता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। समारोह में मीडिया से बातें करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि यह शॉकिंग है कि आज भी लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है। जबकि हर व्यक्ति को जीने का हक मिलना चाहिए।
'काइम फार चेंज' से दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां जुड़ी हुई हैं। जिनमें से फ्रीडा पिंटो, जेनिफर लोपेज, जेम्स फ्रैंको, मडोना और कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियां हैं। अभिषेक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ऐश्वर्या के साथ अपनी तस्वीरें भी डाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











