PICS: जेल से मिला आराम, परिवार- दोस्तों संग बैठकर संजय ने देखा Pk
फिल्म 'पीके' की सफलता से खुश अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि केवल राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और आमिर खान ही ऐसी फिल्में बना सकते हैं। संजय इन दिनों 14 दिन के लिए जेल से बाहर छुट्टी पर हैं।

आपको बता दें, गुरुवार को संजय दत्त के लिए पीके की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां आमिर खान के साथ संजय दत्त और उनकी फैमिली को भी देखा गया। संजय काफी खुश और फिट नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि संजय ने जेल में अपना 18 किलो वजन कम लिया है।
बहरहाल, पीके की बात करें तो संजय को फिल्म बेहद पसंद आई, जिसका वह स्वयं भी हिस्सा हैं। फिल्म में संजय दत्त भैरोसिंह के किरदार में हैं, जो कि एक राजस्थानी किरदार है। लोगों ने संजय की काफी सराहना भी की है।
फिल्म देखने के बाद संजय ने कहा, 'यह ईमानदारी के साथ बनाई गई फिल्म है और लोगों के दिलों से जुड़ी है। यही वजह है कि इसे इतना पसंद किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि राजू, विधु और आमिर ही इस तरह की फिल्में बना सकते हैं।'
हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा हैं। 'पीके' में आमिर ने एलियन का किरदार निभाया है। 19 दिसम्बर को प्रदर्शित हो चुकी यह फिल्म अपने प्रदर्शन के चार दिनों के भीतर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी थी। यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक बनाए हुए है।


Click it and Unblock the Notifications

