PICS: शाहरूख के घर मनी जन्माष्टमी, दही हांडी फोड़ने की कोशिश करते अबराम की तस्वीरें वायरल
शाहरूख खान और अबराम खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट पापा - बेटा की जोड़ी हैं। और जब भी अबराम की नई तस्वीरें आती हैं, ये बात साबित हो जाती है। अब अबराम, मन्नत में दही हांडी फोड़ते दिखे। शाहरूख और गौरी ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाया और मन्नत में दही हांडी फोड़ी गई, जिसे इस बार अबराम ने फोड़ा।
हालांकि हर ग्वाले की तरह, अबराम के लिए भी मटकी तक पहुंचना आसान नहीं था और उनकी तस्वीरें इस बात का सुबूत है। मन्नत से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जो शाहरूख खान के फैन क्लब्स शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों का क्रेडिट योगेन शाह को दिया गया है। जिन्होंने अबराम की इतनी प्यारी तस्वीरें फैन्स को दी हैं।

गौरतलब है कि दही हांडी, कृष्ण जन्माष्टमी का एक हिस्सा है। ये परंपरा महाराष्ट्र में काफी प्रचलित है। इस परंपरा के अनुसार दही से भरी एक हांडी को रस्सी से काफी ऊंचाई पर लटका दिया जाता है। फिर लड़के उस हांडी तक पहुंचने के लिए एक पिरामिड बना लेते हैं। और दही से भरी हांडी फोड़ी जाती है।
[जब जन्माष्टमी पर शाहरुख खान ने फोड़ी मटकी - देखें ये वीडियो]
इन लड़कों को गोविंदा कहा जाता है। दूध - दही - मक्खन, भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय था। लोक कथाओं के मुताबिक वो हर घर से दूध दही मक्खन की चोरी करते थे। और फिर कृष्ण और उनके साथी इसे मिल बांटकर खाते थे। इसलिए गोकुल में घरों में दही - मक्खन - दूध की हांडी ऊंचाई पर रखी जाने लगी जिससे कि कान्हा चोरी ना कर पाएं।
लेकिन फिर कृष्ण और उनके साथी इसी तरह एक दूसरे पर चढ़ते और कृष्ण सबसे छोटे होने के नाते आराम से ऊपर चढ़ जाते और हांडी चुरा लेते। इसलिए जन्माष्टमी में दही हांडी का पर्व मनाया जाता है। आप देखिए, मन्नत की दही हांडी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












