Pics: ऐश्वर्या राय के पिता का अंतिम संस्कार, पहुंचे बच्चन परिवार सहित बॉलीवुड सितारे
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का लंबी बीमारी के बाद आज शाम निधन हो गया और रात में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां बच्चन परिवार सहित, कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का आज शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया और उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया है। शाहरूख खान, संजय लीला भंसाली सहित कई लोग, खबर मिलते ही तुरंत सीधा अस्पताल पहुंच गए थे। और अब धीरे धीरे सितारे कृष्णराज राय के अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

कृष्ण राज राय का आज मुंबई के लीलावती अस्पताल मे देहांत हो गया। कई दिनों से नाजुक हालत की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में वार्ड में भर्ती कराया गया था।
कृष्णा राज लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या काफी अपसेट चल रही थीं। कृष्णा राज को कैंसर की बीमारी थी। जनवरी में यह दोबारा उबर कर सामने आ गई थी। कुछ दिन पहले ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में दिखीं थी।
देखिए कृष्णराज राय के अंतिम संस्कार की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications