Ira Khan engagement: आमिर खान की बेटी आएरा खान - नूपुर शिखरे की सगाई, अलग लुक में दिखे आमिर - इमरान

Ira Khan engagement: आमिर खान की बेटी आएरा खान, काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब उन्होंने इस रिश्ते को एक खूबसूरत सा नाम दे दिया है। आएरा खान ने 18 नवंबर को नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है और इस सगाई समारोह में आमिर खान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।
इस सगाई में आमिर खान बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए। उनका सफेद बाल और मूंछों वाला लुक देख फैन्स थोड़े हैरान रह गए। खासतौर से इसलिए क्योंकि हास ही में आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसके बाद आएरा की सगाई पर आमिर एक दम नए अंदाज़ में दिखाई दिए।
आमिर खान के साथ उनकी मां भी व्हीलचेयर पर दिखाई दीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब थी। लेकिन पोती की सगाई में ज़ीनत हुसैन जी भी बेहद खुश नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications











