देखें तस्वीरें- खतरनाक स्टंट्स से भरपूर फिल्म है धूम 3
मुंबई। यह पहला मौका है जब सुपर स्टार आमिर खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म है धूम 3, जिसकी तस्वीरें अभी लीक की गई हैं। इसकी कहानी भी पिछली फिल्मों की तरह ही है जिसमें एक चोर को पकड़ने का प्रयास पुलिस करती है। चोर की भूमिका में आमिर खान है। आमिर के बारे में यह माना जाता है कि वह जो भी काम करते हैं उसमें अपना सौ फीसदी देते हैं।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कैटरीना कैफ ने भी काफी कड़ी मेहनत की है बताया जाता है कि कैटरीना ने फिल्म में अपने रोल के मुताबिक फिट दिखने के लिए कड़ी फिटनेस ट्रेनिंग की हैं साथ ही एक मुश्किल डाइट चार्ट भी फालो किया है।
आमिर ने इस फिल्म की तैयारी के लिए एरोबिक्स, बैले की भी ट्रेनिंग ली है। फिल्म के अन्य कलाकार अभिषेक बच्चन ने भूमिका के लिए अपना नौ किलो वेट कम किया है। फिल्म में अभिषेक, आमिर, कैटरीना के अलावा उदय चोपड़ा भी हैं। इस फिल्म को दिसम्बर में रिलीज किये जाने का प्लान है।
देखें फिल्म की शूटिंग स्थल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications