शाहरुख खान के फैंस के बीच घुसे जेब कतरे? मन्नत के बाहर से 30 मोबाइल हुए चोरी!

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं और हर साल की तरह इस साल भी हजारों की तादात में फैंस उनके घर पहुंचे थे। मन्नत के सामने उमडे फैंस को पता नहीं था कि उनमें से कुछ लोगों के साथ काफी बुरा होने वाला है।
जी हां, इस भीड़ के बीच कुछ ऐसे लोग थे जो कि शाहरुख खान के फैंस नहीं बल्कि चोर थे। खबर है कि शाहरुख खान के फैंस के करीब 30 मोबाइल चोरी हुई है। जी हां, मन्नत करे बाहर से इतने मोबाइलों का एक साथ चोरी होना काफी बड़ी बात है।
इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई पुलिस ने अलग अलग लोगों से चोरी हुए फोन का के केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र फोटोग्राफर ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका मोबाइल चोरी हुआ है।
उनकी शिकायत के मुताबिक, वह दोस्तों के साथ बांद्रा बैंडस्टैंड आए और शाहरुख के घर के बाहर भीड़ में शामिल हो गए। अधिकारी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे उनको को एहसास हुआ कि उसका मोबाइल फोन, जो उसने अपनी जेब में रखा था, गायब है।
इस तरह के कई लोग भीड़ में थे जो कि पुलिस के पास आए और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
शाहरुख खान का 58वां जन्मदिन
2 नवंबर को पठान एक्टर ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अपने पसंदीदा स्टार को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
शाहरुख खान हमेशा की तरह अपनी फैन बालकनी पर आए और लोगों का अभिवादन और उनके बेस्ट विशेज को एक्सेप्ट किया। शाहरुख खान उन सितारों में से एक हैं जिनके सभी प्यार करते हैँ। वर्कफ्रंट पर वो राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को लेकर चर्चा का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications