'पीछे तो देखो' वाले बच्चे ने सोनू सूद को भेजा ये खास मैसेज- पाकिस्तान में रहते हैं अहमद शाह
कोरोना काल के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करके चर्चा में आए सोनू सूद लगातार सुर्खियों में रहते हैं और अब शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि उनका नाम इस देश में नहीं जानता है। लेकिन उनके चर्चे कुछ इतने बढ़़ गए है कि इस देश के अलावा दूसरे देशों से भी लोग उनके लिए संदेश भेजते रहते हैं। हम बात कर रहे हैं अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की.. जहां से सोनू सूद को किसी ने संदेश भेजा है।
आपने सोशल मीडिया पर उस बच्चे का वीडियो तो देखा ही होगा जिसने क्यूट आवाज में 'पीछे तो देखो' बोलकर सबका दिल जीत लिया था। ये बच्चा एक पाकिस्तानी पठान है जिसका नाम अहमद शाह है। इस बच्चे ने सोनू सूद के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अहमद शाह कहते हैं.. 'हाय सोनू सूद सर, कैसे हैं, ठीक है? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं। मेरी तरफ से आपको ढेर सारा प्यार, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आई लव यू, खुश रहें।'
सीबीआई जांच को लेकर ये क्या बोल गए सुशांत के दोस्त सुनील शुक्ला? बोले 'ये मर्डर है'


Click it and Unblock the Notifications