..................... piche to dekho fame peer Ahmed Shah one year sister ayesh death Ahmed Shah emotional heartbreaking post for sister death - Hindi Filmibeat

एक साल की बहन की मौत से टूटे पीछे तो देखो फेम पीर अहमद शाह, बोले- मेरी बहन...

Ahmed Shah, Bollywood

Peer Ahmed Shah Sister Death: पीछे तो देखो वाले वीडियो से वायरल हुआ पाकिस्तान का क्यूट बच्चा पीर अहमद शाह और उनका परिवार इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। पीर अहमद शाह की साल भर की नन्ही सी बहन की मौत हो गई है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है और उन्होंने अपनी बहन की आत्मा की शांति के लिए सभी से सूरह फातिहा पढ़ने के लिए भी कहा है।

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते हैं अहमद शाह के फैंस काफी गमजदा है और उनका ढांढस बांध रहे हैं। इसके साथ ही इस बुरे वक्त में फैंस अहमद शाह के परिवार का भी साथ दे रहे हैं।

अहमद शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही सी बहन की तस्वीर पोस्ट की और आंसू बहने वाले और दिल टूटने वाले इमोजी बनाए हैं। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अहमद शाह की बहन आयशा बेहद क्यूट थीं और इस तरह का पोस्ट हर किसी को रुआंसा कर रहा है।

इससे पहले 26 अक्टूबर को अहम शाह ने अपनी बहन की बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके नाम का खुलासा किया था। और कैप्शन में सिर्फ आयशा प्रिंसेस लिखा था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीर अहमद शाह पूरे पाकिस्तान में पठान का बच्चा नाम से सुर्खियां बटोरते हैं। उनके कई वीडियो अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। फैन्स को उनका गोलू मोलू सा लुक और स्माइल बेहद पसंद है।

Read more about: ahmed shah bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X