जिसने पिकासो का तलाक़ करवाया

By Bbc
जिसने पिकासो का तलाक़ करवाया

इसे देखकर पिकासो की पत्नी को लगा कि इस तस्वीर में हाव भाव उनकी तरह के नहीं हैं

लंदन में हुई एक नीलामी में पिकासो की एक पेंटिंग चार करोड़ डॉलर मे भी अधिक दाम में बिकी है.

इस पेंटिंग में पिकासो की ऊँघती हुई प्रेमिका को गोद में किताब लिए दिखाया गया है.

कहा जाता है कि जब पिकासो पहली बार अपनी इस प्रेमिका मेरी टेरेस वॉल्टर से मिले थे तब उसकी उम्र 17 साल की थी और वह ख़ुद 45 साल के थे.

यह पेंटिंग उनके और उनकी पत्नी के बीच तलाक़ का कारण भी बनी.

जब उनकी पत्नी ओल्गा ख़ोख़लोवा ने इस पेंटिंग को एक प्रदर्शनी में देखा तो वह समझ गईं कि यह उनकी पेंटिंग नहीं है और पिकासो के जीवन में उनके अलावा और कोई भी है.

उनकी और उनकी इस प्रेमिका के संबंधों को कई सालों तक गुप्त रखा गया क्योंकि एक तो वह कम उम्र की थीं और दूसरे पिकासो भी शादीशुदा थे.

बाद में वॉल्टर से पिकासो को माया नाम की लड़की भी हुई. उनसे प्रेरित होकर पिकासो ने 1932 में और कई पेंटिंग्स बनाईं.

सदबेज़ की ओर से हुई इस नीलामी में एक गुमनाम ख़रीदार ने फ़ोन पर बोली लगाकर इसे ख़रीदा.

उम्मीद की जा रही थी कि इस पेंटिंग के ज़्यादा से ज़्यादा दो करोड़ अस्सी लाख डॉलर मिलेंगे लेकिन पिकासो के इस गुमनाम प्रशंसक ने सबको ग़लत साबित किया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X