THE 'BOLD' PICTURE:एक कागज़ के टुकड़े से विद्या बालन ने खुद को ढंका!
डब्बू रतनानी और उनका कैलेंडर आ चुका है और बॉलीवुड के 24 सितारें क्या क्या कयामत ढा रहे ये तो देखने वाली ही बात है लेकिन इससे ज़्यादा चौंकाने वाली बात है इस कैलेंडर के लिए इन सितारों की बोल्डनेस। बॉलीवुड में इस वक्त अगर सबसे हॉट और बोल्ड लीड एक्ट्रेस का नाम आपसे पूछा जाए तो किसका नाम लेंगे? बिपाशा बसु या फिर जैकलीन फर्नांडीज़। लेकिन नहीं जनाब ये सारे जवाब गलत है क्योंकि बॉलीवुड में बोल्ड और ब्यूटीफुल तो एक ही है।
'द डर्टी पिक्चर' में बोल्ड्नेस की नई परिभाषा गढ़ने वाली विद्या बालन ने एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है। डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2015 पर जो विद्या की फोटो दिखाई देगी, वो उनका अब तक का सबसे बोल्ड और हॉट फोटो है। फोटो में विद्या एक हाथ में न्यूजपेपर और दूसरे में कॉफी मग पकड़े हुए हैं। आमतौर पर हीरोइन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं, लेकिन विद्या तो डिफरेंट हैं।
Video: डब्बू रतनानी कैलेंडर, बॉलीवुड के 24 सितारे और ढ़ेर सारी मस्ती
शूट का कॉन्सेप्ट जब विद्या को बताया तो उनका जवाब सिर्फ तीन शब्दों में आया: ट्रस्ट यू डब्बू। विद्या पूरी तरह कॉन्फिडेंट थीं कि यह बहुत अच्छा होगा। बाद में इसे बांद्रा के एक कैफे में शूट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











