Pic of the Day: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा.. जीता अमेरिका का 'मोस्ट वांटेड एवार्ड'
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका का मोस्ट वाटेंड एवार्ड जीत लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पीपुल्स च्वॉइस एवार्ड्स की। प्रियंका चोपड़ा को टीवी सीरियल 'क्वांटिको' के लिए फेवरेट न्यू एक्ट्रेस का एवार्ड दिया गया है।

कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ यह बॉलीवुड इंडस्ट्री और पूरे भारत के लिए भी काफी गर्व की बात है। प्रियंका ऐसी पहली साउथ एशियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है।
ALERT: शाहरूख, सलमान को टक्कर देने के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा
क्वांटिको सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश का रोल निभाया है। अमेरिका में यह शो काफी पॉपुलर रहा है। पीपुल्स च्वॉइस एवार्ड् की इस रेस में प्रियंका के साथ एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मर्सिया गे हार्डन जैसे नाम शामिल थे।
खैर.. एवार्ड तो आया प्रियंका के हाथ। हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने उन्हें यह एवॉर्ड दिया। फंक्शन के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की.. और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।


Click it and Unblock the Notifications
