PICS: समुद्र किनारे शाहरूख और अबराम की फन टाइम
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम के साथ हाल ही में एक रिसॉर्ट के लांच पर गोवा पहुंचे थे। यह रिसॉर्ट गौरी खान द्वारा डिजाइन किया गया था।

बहरहाल, गौरी और शाहरूख की तो कई तस्वीरें हमने देखी हैं। लेकिन यहां हम आपको दिखा रहे हैं शाहरूख और क्यूट से अबराम की। जहां दोनों समुद्र किनारे बैठे एन्जॉय कर रहे हैं।
गोवा के बीच पर बैठे ये दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। जूनियर खान यानि की अबराम जहां अपनी बदमाशियों में बिजी है, वहीं शाहरूख काफी ध्यान से अबराम की ओर निहार रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में गौरी खान और लिटिल अबराम दिख रही हैं।
नए सितारे आते हैं और मेरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं- शाहरूख खान
कुछ ही दिनों पहले कोलकाता में क्रिकेट के मैदान से अबराम की कई तस्वीरें सामने आई थीं और उसके बाद अबराम किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रह थे। बहरहाल, गोवा से आने के बाद अब शाहरूख लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

