Pic: प्रियंका चोपड़ा का 'रफ एंड टफ' अवतार.. कहां की तैयारी!
[बॉलीवुड न्यूज] प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग खत्म कर ली है और अब वह वापस मुंबई आ चुकीं हैं। जहां उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग करनी है।
प्रियंका अपने इस अमेरिकन टीवी शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह उनके लिए काफी अलग और नया अनुभव था। वहीं, उनकी इस तस्वीर को देखकर आप भी मान सकते हैं कि प्रियंका हॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं।
क्वांटिको के मेकर्स ने प्रियंका के इस फर्स्ट लुक को रिवील किया है, जहां प्रियंका एफबीआई एजेंट के रूप में दिखाई दे रही हैं। वे पहाड़ी जैसी किसी जगह पर खड़ी दिख रही हैं, एफबीआई बैच होने का गर्व और एटिट्यूड प्रियंका के चेहरे पर झलक रहा है।
पढ़ें- PICS: इन हसीनाओं की MISTAKE, कराई लिप सर्जरी बिगड़ा शेप
इस शो में प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स वीवर है, जो कि एक एफबीआई एजेंट हैं। क्वांटिको की कहानी कुथ एफबीआई एजेंट्स पर आधारित हैं, जिनमें से एक अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।
बहरहाल, अब प्रियंका भारत में है और 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका बाजीराव की पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखेंगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














