PIC OF THE DAY: धोनी को कुर्सी से बांध मज़े लेते रहे शाहरूख-दीपिका
[PIC OF THE DAY] क्रिकेट और बॉलीवुड हमेशा साथ साथ चलता है और जब दोनों एक साथ मिल जाते हैं तो होता है सुपर इंटरटेनमेंट। ऐसा ही सॉलिड और फुल ऑन इंटरटेनमेंट था आईपीएल का आईडिया। इसके बाद क्रिकेटर्स भी सुपरस्टार हो गए और उनके बारे में फैन्स को थोड़ा और जानने का मौका मिला।
आज भले ही इंडिया सेमीफाइनल हार गया लेकिन धोनी से हम प्यार करते हैं और करते रहेंगे। हमें मिली उनकी ये तस्वीर जो काफी बेचारी सी है। वैसे भी जब शाहरूख खान मूड में आते हैं तो किसी को नहीं छोड़ते।
आईपीएल के इस इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी को कुर्सी से बांधने के बाद दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान ने उनके काफी मज़े लिए। हालांकि धोनी ने भी उनका पूरा साथ दिया।
ALSO SEE PICS: अनुष्का REACTION: विराट के '5 मिनट' की बैटिंग के दौरान की तस्वीरें
वैसे धोनी दीपिका को साथ देकर उस ज़माने की याद ज़रूर आती है जब दीपिका पादुकोण, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की बॉन्डिंग देखने लायक होती थी। पुराना बॉलीवुड और पुराना क्रिकेट हमेशा ही ज़्यादा मज़ेदार होता है!


Click it and Unblock the Notifications













