PIC OF THE DAY- श्रद्धा कपूर ने इस फोटो के साथ पिता और मां को दी शादी की सालगिरह की बधाई
अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर उनको ढेर सारे बधाई संदेश मिल रहे हैं। गौरतलब है कि दोनो की शादी के करीब 38 साल हो चुके हैं। इस मौके पर ना सिर्फ शक्ति कपूर के फैंस बल्कि श्रद्धा कपूर ने भी पापा और मम्मी को खास अंदाज में बधाई दी है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है और लिखा है कि..'हैप्पी एनिवर्सिरी मॉमी और बापू! मैं आपसे इतना प्यार करती हूं, जितना शब्द कभी बयां नहीं कर सकते।
मुझसे बेइंतहा प्यार करने और आज मैं जैसी हूं, मुझे ऐसा बनाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।' गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर भले ही इंडस्ट्री में एक अलग मकाम हासिल कर चुकी हैं लेकिन फिर भी वो सारा श्रेय पिता को देती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग में बिजी चल रही हैं जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।
हाल ही में फिल्म साहो में नजर आने वाली श्रद्धा के अभिनय की काफी ज्यादा तारीफ की गई थी। फिलहाल आप श्रद्धा कपूर की मां और पापा कि पुरानी तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications