PIC of the Day: जब एक साथ आए बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स.. शाहरूख खान और....
दुबई में पार्टी के दौरान एक साथ पोज करते शाहरूख खान और आमिर खान। यहां देंखे एक ही फ्रेम में दो सुपरस्टार्स।
काफी कम ही समय होता है जब बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरूख खान और आमिर खान एक साथ, एक ही छत के नीचे नजर आएं। और जब ऐसा होता है तो वह लम्हा स्पेशल हो जाता है। बहरहाल, यह स्पेशल लम्हा दुबई में आया।
शाहरूख और आमिर, दोनों सितारे बिजनेसमैन अजय बिजली की बर्थडे पार्टी में शामिल होने दुबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने साथ साथ पोज भी दिया है। इस तस्वीर में आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' वाले लुक में नजर आ रहे हैं।
[सलमान की 'दबंग 3'.. शाहरूख की 'डॉन 3'.. और 'धूम 4'.. ]

कोई शक नहीं कि यह एक तस्वीर खान फैंस को क्रेजी करने के लिए काफी है। आमिर की दंगल और शाहरूख की रईस.. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है। और दोनों सितारे बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।
बहरहाल, यह देखकर हम तो यही सोच रहे हैं कि काश दोनों खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएं.... आप क्या सोचते हैं, हमें बताएं नीचे कमेंट बॉक्स में...


Click it and Unblock the Notifications