Pic: 'तनु वेड्स मनु-2' में कंगना का टॉमबॉय लुक है मजेदार
[बॉलीवुड न्यूज] कंगना रनौत एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना की 'तनु वेड्स मनु-2' इस साल रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
हालांकि, इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने अब कंगना के स्पेशल लुक को रिवील किया है। आपको बता दें, इस फिल्म में कंगना डबल रोल निभाती नजर आएंगी। जिनमें से एक तो होगी सीधी साधी इंडियन लुक वाली कंगना, वहीं दूसरी ओर आपको दिखेगा कंगना का टॉमबॉय लुक, जो होंगी हरयाणवी एथलीट।
पढ़ें- "क्वीन हूं पर बॉलीवुड के बादशाहों यानि KHANS की नहीं!"
इस तस्वीर में कंगना का लुक हटके लग रहा है। शार्ट हेयर के साथ सूट-सलवार और र्स्पोट्स शूज में कंगना काफी अलग दिख रही हैं। वहीं, माधवन पिछली तनु वेड्स मनु की तरह क्यूट और हैंडसम लग रहे हैं।
कंगना रनौत पहली बार डबल रोल निभाने जा रही हैं। लिहाजा, उनका कहना है कि यह उनके लिए काफी चैलेजिंग रहा है और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।
बहरहाल, कंगना के इस अवतार को देखने का उत्साह फैंस के बीच भी जबरदस्त है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही 'तनु वेड्स मनु-2' 12 जून को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














