ALERT: 'सुल्तान' की शूटिंग का पहला दिन.. फिल्म के सेट से अनुष्का की तस्वीर!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में मेनलीड एक्ट्रेस बनीं अनुष्का शर्मा अब फिल्म के सेट और शूटिंग में दिखने लगी हैं। अनुष्का ने खुद अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- नई फिल्म, नई शुरूआत.. शूटिंग का पहला दिन..
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी अहम होने वाला है। सुल्तान में अनुष्का भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। यानि की बेहद कम मेकअप और पूरी ट्रनिंग के साथ।
ALERT: अनुष्का शर्मा इस 'स्पेशल लिस्ट' में हो गईं शामिल!
अली अब्बास जफर ने अनुष्का को सुल्तान के लिए 'राइट च्वॉइस' कहा है। सुल्तान में अनुष्का पहली बार अपनी उम्र से ज्यादा की नजर आएंगी। निर्देशक ने कहा कि, अनुष्का की सबसे अच्छी बात है कि वह एथलीट हैं, लिहाजा उन्हें ज्यादा कुछ सीखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अनुष्का बॉडी लैंग्वेंज, किरदार की डिमांड को अच्छी तरह समझ पाएंगी।
बहरहाल, खास बात यह भी है कि इससे पहले हमने अनुष्का को शाहरूख खान और आमिर खान के साथ देखा है। और अब बारी है सलमान खान की।
यहां जानते हैं सुल्तान से और कौन कौन से एक्टर्स जुड़े हैं-


Click it and Unblock the Notifications


