PIC: मिलिए 'गब्बर' अक्षय की 'धन्नो' से!
[बॉलीवुड समाचार] चल धन्नो...आज तेरी बसंती की इज़्जत का सवाल है। उस दिन धन्नो बसंती यानि कि हेमा मालिनी के लिए भागी थी। लेकिन इस बार बसंती ने पाला बदल दिया है और गब्बर इज़ बैक सुनकर उसकी इज़्ज़त बचाने आ गई। बात हो रही है अक्षय कुमार और उनकी फिल्म गब्बर इज़ बैक की।
फिल्म 1 मई को रिलीज़ हो रही है और 'गब्बर इज़ बैक' का प्रमोशन ज़ोरों पर है। और ऐसे में फिल्म चर्चा में रहे इसका ध्यान तो सब देते हैं। इसलिए हाल ही अक्षय कुमार ने आम जनता की तरह की रिक्शा की सवारी। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है।
ALSO READ: जानिए उस गब्बर के डायलॉग का इस गब्बर से कनेक्शन
ऑटो रिक्शा में उनका साथ दिया श्रुति हासन ने। दोनों ही फिल्म के लिए एक इंटरव्यू दे रहे थे। दरअसल हुआ यूं कि अक्षय को एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचना था और वो फंस गए बड़े बुरे ट्रैफिक जाम में। ऐसे में अक्षय झट गाड़ी से उतरे और सड़क पार कर एक ऑटो में बैठ गए।
उनका साथ दिया श्रुति हासन और ज़ीटीवी की एक जनर्लिस्ट ने जिसने ऑटो में ही दोनों का इंटरव्यू किया। तब जाकर अक्षय टाइम पर प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे। लेकिन उन्हें ऑटो से उतरता देख बाकियों का रिएक्शन क्या था ये हमें नहीं पता!
VIDEO: यूं बना 'गब्बर इज बैक' का यह सुपरसेक्सी गाना


Click it and Unblock the Notifications











