PIC...तो बॉलीवुड के रजनीकांत हैं अक्षय कुमार?
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार और बॉलीवुड में हम वैसे कुछ भी एक जैसा नहीं मान रहे हैं सिवाय इस तस्वीर के। क्योंकि रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार नहीं बल्कि भगवान की तरह पूजे जाते हैं और ऐसा दर्जा बॉलीवुड के किसी स्टार को फिलहाल नहीं मिला है।
लेकिन इस तस्वीर को देखकर हमें भी उतनी ही हैरानी हुई इसलिए नहीं कि अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग पर हमें कोई डाउट है बल्कि इसलिए कि बॉलीवुड फैन्स की दीवानगी अपने सुपरस्टार्स के लिए बढ़ती ही जा रही है।
जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें गब्बर इज़ बैक!
ये तस्वीर है एक थियेटर में लगी गब्बर इज़ बैक के पोस्टर की जिस पर फूलों की माला डालने के लिए बकायदा क्रेन मंगवाई गई। फोटो देखकर अक्षय कुमार भी हैरान रह गए और ट्वीट किया कि जब मुझे लगता है कि इतना प्यार पाने के लिए मैंने ऐसा क्या किया है, फैन्स एक कदम आगे निकल जाते हैं। इतना प्यार पाकर मैं वाकई अभिभूत हूं।


Click it and Unblock the Notifications



