First LOOK: दृष्यम में 'आम आदमी' के दमदार लुक में दिखे अजय देवगन
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृष्यम' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया। यूं तो सभी को पता है कि अजय देवगन अपनी फिल्मों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ते, लेकिन दृष्यन में उनका पहला लुक ही तहलका कर गया। यहां अजय काफी दमदार नजर आ रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि काफी समय के बाद अजय सुपरहीरो या एक्शन हीरो की छवि से निकलकर एक बार फिर आम आदमी के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
बता दें, इस फिल्म के साथ अजय एक बार फिर तब्बू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। जिसे लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में अजय, विजय सलगांवकर नाम का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार इंसाफ के लिए लड़ते एक आदमी का है। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और अजय देवगन, तब्बू के अलावा फिल्म में श्रिया सरन भी दिखाई देंगी।
निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृष्यम' का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। जहां टैग लाइन दिखाया गया है Visuals can be Deceptive यानि कि जो कुछ भी दिख रहा है वो सब एक धोखा है। बहरहाल, इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


