LESSON: अबराम से मिली शाहरूख खान को जरूरी सीख!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान के छोटे बेटे अबराम अब कोई अंजान नहीं रह गए हैं। बल्कि उन्हें देश का छोटा सुपरस्टार कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। आईपीएल के बाद से तो अबराम की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा दिखा है। वहीं शाहरूख भी अबराम से जुड़ी बातें अपने फैंस से शेयर करते रहते हैं।

जी हां, ताजा बात करें तो शाहरूख ने अबराम की तस्वीर के साथ एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही शाहरूख ने लिखा है कि, ''मेरे छोटे बेटे से मिली सीख..कोई चीज टूट गई है, इसका मतवब यह नहीं कि वह अब खूबसूरत नहीं है''..
Opps.. शिल्पा शेट्टी के पति ने लगायी शाहरूख खान को फटकार!
हम्मम.. मान गए शाहरूख, आपकी बातों से पता चलता है कि करोड़ों लोग आप पर यूं ही फिदा नहीं है। शाहरूख के पोस्ट से तो ऐसा लगता है कि अबराम का कोई खिलौना टूट गया है, जिससे वह अभी भी काफी प्यार करता हैं। हालांकि, शाहरूख ने अपनी समझ से इस घटना को काफी खूबसूरत बना दिया है। क्या कहते हैं आप!
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
