Viral Video: जब छात्राओं संग फिजिक्स टीचर ने मटकाई कमर, लोग बोले- 'हम भी ऐसी टीचर डिजर्व करते हैं...'

Teacher Student Dance Video: सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है कि कई सारी डांस वीडियो और कपल्स वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा है। तभी तो दिल्ली मेट्रो में कपल्स अश्लील हरकत करते पकड़े जाते हैं तो वही कई बार कुछ लोग अपनी ही सुहागरात की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। अक्सर कुछ लोगों की डांस वीडियो भी वायरल नजर आती है। इसी बीच एक टीचर की डांस वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
छात्राओं के साथ डांस करती देखी टीचर
दरअसल आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक टीचर गुलाबी शरारा गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके साथ में उन्हीं की कक्षा की छात्राएं भी जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो को फिटनेस ट्रेनर काजल आसुदानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिजिक्स टीचर ने लगाए ठुमके
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीचर ने काफी खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और उनकी छात्राएं स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। तो वही स्क्रीन पर टेक्स्ट में लिखा हुआ है कि "जब आपकी फिजिक्स टीचर डांस करने लग जाती है।" बता दे कि इस वीडियो को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। लोग भी टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर आए 4 मिलियन से ज़्यादा व्यूज
टीचर का यह डांस वीडियो देखकर कोई इंप्रेस हो गया और इस वीडियो पर अभी तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी इस वीडियो पर नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "बहुत ही प्यार।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मैं भी ऐसी फिजिक्स टीचर डिजर्व करता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications