शादी के पहले के जिस्मानी रिश्ते को सही मानती हैं शर्लिन
एक बार फिर से कामसूत्र गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने सेक्स को लेकर बेहद ही अश्लील बयान दिया है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि शादी से पहले सेक्स बहुत जरूरी है इसके लिए किसी को हो-हल्ला नहीं मचाना चाहिए। शर्लिन ने लिव इन रिलेशन को भी पवित्र बताया औऱ कहा कि हर रिलेशनशिप की तरह लिवइन रिलेशन भी अपने आप एक बहुत बढ़िया रिलेशन हैं। इसलिए इसे लेकर लोगों के मन भी गलत धारणायें हैं।
हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा है कि शादी से पहले सेक्स बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि यह वही शर्लिन चोपड़ा है जिन्होंने कुछ महीने पहले एक मैंगजिन से बात करते हुए कहा कि सेक्स का मजा आप तब ही उठा सकते हैं जब आप, अपने पार्टनर से प्रेम करते हों। वरना बिना प्यार के सेक्स करना सिवाय वासना के और कुछ नहीं है।
शर्लिन ने दावा किया है कि वह ऐसे ही इंसान को ही अपनी लाइफ में पसंद करेंगी जो कि उनसे प्यार करता हो ना कि केवल शारीरिक मोह के चक्कर में उनके पास आये। कामसूत्र 3डी की लीड हिरोईन शर्लिन चोपड़ा को आज सेक्स के लिए प्यार जरूरी लगता है लेकिन एक वक्त ऐसा था कि शर्लिन पेड सेक्स किया करती थीं। उन्होंने एक -दो बार नहीं बल्कि कई बार पेड सेक्स किया था।
फिलहाल शर्लिन इन दिनों रूपेश पॉल की फिल्म कामासूत्र 3d के प्रमोशन में व्यस्त में हैं। फिल्म में उनके हीरो किंग मल्खान हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बनी है। फिल्म में शर्लिन के काफी न्यूड सींस है। फिल्म को लेकर शर्लिन काफी उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि उनकी यह एडल्ट फिल्म उन्हें लगता है कि उनकी यह एडल्ट फिल्म उनके लिए कामयाबी के नये रास्ते खोल देगी।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications











