सेक्स प्यार करने का एक तरीका है: पूनम पांडे
बिकनी गर्ल पूनम पांडे अपनी एडल्ट फिल्म से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर चमकने जा रही हैं। जितनी बोल्ड उनकी फिल्म हैं, उससे कहीं ज्यादा बोल्ड पूनम पांडे का बोल्ड अंदाज है। अंग्रेजी पेपर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि सेक्स को लेकर हाय-तौबा नहीं मचानी चाहिए। यह तो प्यार करने का एक तरीका है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे किस करने और उसके साथ इंटिमेट होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
पूनम पांडे ने कहा कि मैं भी फिल्म नशा में एक ऐसे ही किरदार को निभा रही हूं, इसलिए फिल्म में इंटिमेट होना लिपलॉक करना तो आम बात है। इसलिए कई बार फिल्म को शूट करते वक्त मेरे कोस्टार शिवम काफी नर्वस दिखें, तो मैंने उसे जाकर यही समझाने की कोशिश की यह सबकुछ फिल्म का एक हिस्सा भर है। अगर आप असहज होंगे तो वह स्क्रीन पर दिखेगा जो कि गलत होगा। शिवम ने मेरी बात समझीं और उसने मुझे और डॉयरेक्टर अमित सक्सेना को पूरा सहयोग दिया।
गौरतलब है कि फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम पांडे ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications