मुझे पता था मेरी फिल्म इग्नोर होगी और अक्षय की फिल्म को EXCELLENT कहा जाएगा
बहुत कम ही लोग हैं जो बॉलीवुड के बड़े लोगों के बारे में खुलकर बोल पाते हैं लेकिन अब फुल्लू फिल्म के डायरेक्टर ने अक्षय कुमार की पैडमैन के खिलाफ खुलकर बोला है। दरअसल, पैडमैन से पहले ही ठीक इसी विषय पर एक और फिल्म आ चुकी है फुल्लू।
Recommended Video

लेकिन दिक्कत ये है कि छोटी फिल्म होने के कारण फुल्लू को ज़्यादा दर्शकों ने नहीं देखा। वहीं फिल्म को A सर्टिफिकेट दे दिया गया था। लेकिन इन सब के बावजूद, अक्षय कुमार की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने शिक्षा देने वाली सामाजिक फिल्म कह कर UA सर्टिफिकेट दिया और इस बात से अभिषेक सक्सेना को दिक्कत है।

अभिषेक ने कहा कि मेरे और अक्षय की फिल्म का विषय एक ही था। हम दोनों ही मासिक धर्म में महिलाओं को होने वाली समस्या की बात कर रहे हैं। जहां, अक्षय की फिल्म ऐसे आदमी की कहानी है जो सस्ते पैड बनाकर समस्या का समाधान करता है, वहीं हमारी फिल्म इस बारे में सजग होने की कहानी थी।
फुल्लु छोटी फिल्म थी और दर्शकों को शायद ही इसके बारे में पता हो। ऐसे में वाकई अभिषेक का सवाल सही है कि एक ही जैसी फिल्मों को अलग सर्टिफिकेट क्यों?
जवाब तो सेंसर बोर्ड ही दे पाएगा। वहीं पैडमैन धमाकेदार कमाई करने को तैयार है -


Click it and Unblock the Notifications











