देखें तस्वीरें- टीवी से बॉलीवुड तक के चमकते सितारे
मुंबई। इसे एक सच ही माना जाता है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए किसी गॉडफादर का होना जरूरी है। लाखों लोग फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत चमकाने आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो संघर्ष करते हुए सफलता का इतिहास रच देते हैं और लोगों के लिए एक प्रेरणा बन जाते हैं।
कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होने बॉलीवुड में जाने के लिए टेलीविजन को माध्यम बनाया। इसमें से कुछ सफल भी हुए जिनमें से सुपर स्टार शाहरूख खान, विद्या बालन, राजीव खंडेलवाल, आर माधवन और राम कपूर हैं।
इन सभी सितारों ने टीवी से अपने करियर का प्रारम्भ किया और आज बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं। इनके अलावा आज के कई सितारे ज्यादातर बॉलीवुड के परिवारों से ही जुड़े रहे हैं, जिनमें से रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, आमिर खान, सलमान खान और इमरान खान हैं वहीं अभिनेत्रियों में करिश्मा कपूर, रेखा, सोनाक्षी सिंहा, काजोल, करीना कपूर के अलावा भी कई सितारें है।
देखें तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications